हरदोई, जनवरी 12 -- संडीला। ग्राम और पोस्ट मझिगवां निवासी ज्योत्सना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और उत्पीड़न के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी तीन साल पहले ग्राम जैतापुर मजरा पिरकापुर संडीला निवासी विशाल प्रताप सिंह से हुई थी। शादी में पिता द्वारा 20 लाख रुपये व कार की मांग की गई थी, जिसे पूरा किया गया। बावजूद एक वर्ष पूर्व पति विशाल प्रताप सिंह, ससुर महेंद्र प्रताप सिंह, सास रक्षा सिंह व ननद शिवानी सिंह द्वारा पुनः अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। पीड़िता के पिता ने दो लाख रुपये कर्ज लेकर ससुराल पक्ष को दिए, इसके बाद भी आठ लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई। 25 अक्टूबर 2024 को पति व ननद ने गाली-गलौज करते ह...