उरई, फरवरी 9 -- जालौन। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी जगत नारायण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनामिका की शादी 10 मार्च 2025 को को कुसमरा निवासी सूर्यप्रताप के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार उन्होंने उपहार व नकदी दी थी। लेकिन शादी के बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये नकद और सोने की जंजीर देने की मांग शुरू कर दी। जब उनकी अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने कुछ समय पूर्व बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तभी से बेटी घर पर रह रही है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.