महोबा, फरवरी 5 -- चरखारी, संवाददाता।अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों के द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उत्पीड़न किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित 6 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता निधि बसेड़िया पुत्री ज्ञान प्रकाश बसेड़िया निवासी राजमंदिर ने बताया कि पिता ने महोबा के पस्तोर गली में रहने वाले प्रिंस उर्फ प्रियांशु पाराशर के साथ 20फरवरी 2025 को शादी की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज, टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, सोने चंादी के आभूषण सहित 7 लाख रुपये नगद दिए थे। शादी के बाद ससुरालीजनों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुुरु कर दी। ससुरालीजन दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगे मांग पूरी न होने पर मार...