मैनपुरी, फरवरी 23 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाहिता का शव घर में छोड़कर ससुरालीजन भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन मांगने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोधापुर निवासी आदेश पुत्र हवलदार ने मैनपुरी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उन्होंने अपनी बहन सपना की शादी बैजनाथपुर निवासी शिवकुमार उर्फ बीटू पुत्र सुरेश चंद्र यादव के साथ जुलाई 2024 में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.