बुलंदशहर, फरवरी 21 -- कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गिनोरा शेख निवासी आफरीन खान ने दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी 16 अप्रैल 2015 को ग्राम दरियापुर थाना सिम्भावली जिला हापुड़ निवासी सुहेल पुत्र असद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में मायके पक्ष द्वारा करीब 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें 2.51 लाख रुपये नगद, घरेलू सामान, जेवरात व कपड़े आदि दिए गए थे। आरोप है कि विवाह के बाद पति सुहेल, ससुर असद, सास शाहिस्ता व देवर समीर और फरदीन दहेज से असंतुष्ट रहे और अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नगद तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.