बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। संवाददाता दहेज के अतिरिक्त मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। उसे दोनों मासूम बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम तारा निवासी पीड़िता आशा पटेल पत्नी धीरज पुत्री सत्यनारायण ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी सन 2016 में धीरज पटेल पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम तारा के साथ हुई थी। उसके आठ वर्षीय पुत्री आयुषी व चार वर्षीय अंशिका है। शादी में पिता ने सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया। ससुरालीजन दिए गए दहेज से असंतुष्ट होकर आए दिन प्रताड़ित करते रहे। पति, सास जय देवी, जेठ नीरज पुत्र रामकिशोर, जेठानी अरुणा देवी पत्नी नीरज, अश्मित पुत्र नीरज शादी के पहले दिन से ताने मारते थे। पिता से जमीन बेचकर 10 लाख रुपए तथा एक मोटरसा...