आगरा, जुलाई 6 -- ताजगंज निवासी विवाहिता ने अपने पति सहित ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग के साथ उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर ताजगंज पुलिस ने पति इरशाद उस्मानी, ससुर इस्लाम, जेठ इरफान, जेठानी नुसरत, ननद रिहाना सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी मंडी ताजगंज निवासी रेश्मा ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर 2022 को उनका निकाह इरशाद उस्मानी पुत्र इस्लाम निवासी सराय ख्वाजा खेरिया मोड़ से हुआ था। परिजनों ने हैसियत के हिसाब से करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल पहुंचते ही पति सहित उत्पीड़न करने लगे। कहने लगे की जो तय हुआ था वह दहेज क्यों नहीं लाई। अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए पति उसके साथ मारपीट करने लगा। कमरे बंद कर देते थे। खाना भी नहीं देते थे। वह सहम गई थी। मायके वालों सूचना दी। उनका भतीजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.