फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकल दिया। मायके आकर मारपीट की। देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने थाना रामगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। कोहिनूर रोड निवासी बाबू खां ने अपनी पुत्री सगुफ्ता की शादी 16 दिसंबर 2016 को आमिर पुत्र आमीन निवासी संगम बिहार थाना संगम बिहार नई दिल्ली के साथ मुस्लिम रिती रिवाज व दान दहेज के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज में एक कार व 50 हजार रुपयों की मांग को लेकर पति व ससुरालीजन आएदिन गाली गलौज व मारपीट करते थे। उसे घरेलू बातों को लेकर आएदिन परेशान करते हैं। आरोप है कि पति के उसके मायके की महिला के साथ अवैध सम्बंध है। ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। उसके दो बेटे हैं। वह 6 महीने से अपने मायके में रह रही है। विवाहिता का आरोप है कि ...