फिरोजाबाद, जनवरी 19 -- टूंडला निवासी एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए घर से निकला दिया। यही नहीं उसके मायके आकर ससुरालीजनों ने मारपीट भी की। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। सालू पुत्री दिनेश कुमार निवासी गांधी टोला ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी सचिन पुत्र भीकम सिंह निवासी बजीरपुरा थाना हरी पर्वत आगरा के साथ हुई। शादी में उसके पिता ने लगभग 7 लाख रूपये खर्च किये। इस दान से उसका पति व देवर गोविंदा, ननद शीतल, रश्मिी, प्रभा, अंकिता से संतुष्ट नही हुए और अतिरिक्त दहेज में एक्टिवा व तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। उसको न देने पर पीड़िता के साथ गर्भावस्था में ही मारपीट करने लगे। विगत दो अप्रैल 2023 को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। तभी से पीड़िता अपनी मां के घर रह रही है। मां के घर पर ही उसने बच्ची को जन्म दिया...