मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- नंगला खेपड़ गांव में गुरुवार की सुबह एक नवविवाहित ने पति से कहासुनी के बाद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मेरठ के बहसुमा निवासी संजय ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने 3 जुलाई 2025 को अपनी पुत्री ऋतु की शादी मीरापुर क्षेत्र के गांव नंगला ख़ेपड़ निवासी विनीत के साथ की थी। आरोप है कि तभी से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। गुरुवार की सुबह पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ऋतु की हत्या कर दी तथा मायके पक्ष के आने से पहले ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति विनीत, ससुर बिट्टू उर्फ प्रमोद, जेठ निशांत, सास गीता समेत एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.