भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की बैठक एएमई भागलपुर के साथ शनिवार को एक बैठक की गई। बैठक में कई मुद्दों पर समाधान के लिए सहमति बनी। जिनमें अतिरिक्त ड्यूटी के एवज में कर्मचारियों को कम्पनसेटरी लीव देने पर सहमति बनी। रोलिंग हट के पास दोनों ओर एक कमरा बनाया जाएगा, जिसमें टूल बॉक्स और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होगी। महिला कर्मचारियों के लिए नए प्रशासनिक भवन में ड्रेस चेंजिंग रूम खोल दिया गया है। पुराने प्रशासनिक भवन का सामान जल्द शिफ्ट कर, उसे भी महिला कर्मचारियों के उपयोग में लाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.