सहारनपुर, जनवरी 12 -- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और एसआईआर के अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण हेतु किये जा रहे काम काज की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के आदेशों का अनुपालन करते हुए सजगता के साथ त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त चुनाव अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने गुरुनानक गर्ल्स, गुरुनानक ब्वॉयज़ इण्टर कॉलेज, लार्ड महावीरा, मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज, इस्लामिया इण्टर कॉलेज, रामकृष्ण परम हसं कॉलेज, गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में वहां आने वाले मतदाताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.