लखनऊ, मई 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने प्रदेश में चारा और चारागाह विकास के तहत अतिरिक्त चारा कार्यक्रम के लिए वर्तमान वितीय वर्ष में दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन विकास पशुपालन विभाग को अतिरिक्त चारा कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय/उपयोग योजना के मार्गदर्शन सिद्धान्तों गाइडलाइन्स के अनुरूप करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। योजनान्तर्गत सब्सिडी की धनराशि लाभार्थी के बैंक, डाकघर खाते में उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी दशा में सब्सिडी का भुगतान नगद नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.