छपरा, जून 22 -- छपरा , एक संवाददाता। भाजपा के राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने कहा कि चंद्रवंशी समाज के भवन को विकसित करने के लिए पांच लाख रुपए दिये जाएंगे। शहर के सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित चंद्रवंशी समाज की बैठक में सांसद ने यह बात कही। उन्होंने समाज के लोगों से भवन का दस्तावेज मांगा है। जिले के सभी प्रखंडों के सार्वजनिक जगहों पर अतिपिछड़ा बस्ती में पांच लाख 30 हजार रुपए की लागत से कर्पूरी व चंद्रवंशी चौपाल बनेगा। इसमें आम लोग कोई कार्यक्रम कर सकेंगे। बैठक में सारण जिले के सभी प्रखंडों से काफी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत सभी ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर किया गया। बैठक में आर्थिक,शैक्षणिक,राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से समाज को मजबूत करने को लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। इस दौरान भाजपा राज्यसभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.