दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के लनामिवि इकाई की बैठक सोमवार को अध्यक्ष डॉ. बच्चा कुमार रजक की अध्यक्षता में हुई। डॉ. रजक ने कहा कि बिहार के 10 विश्वविद्यालयों में वर्ष 2018 से अतिथि सहायक प्राध्यापक कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति प्रक्रिया बीपीएससी एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया एक समान है। अतिथि सहायक प्राध्यापकों के संबंध में विधान परिषद की शिक्षा समिति नियमितीकरण करने की अनुशंसा सरकार को भेज चुकी है, लेकिन सरकार अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं ले सकी है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मानवता के आधार पर अतिथि सहायक प्राध्यापकों का सेवा समायोजन सुनिश्चित किया जाए एवं सेवा 65 वर्षों तक या नियमितीकरण किया जाए। ऐसा नहीं करने पर संघ 16 एवं 17 फरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.