छपरा, दिसम्बर 16 -- छपरा, एक संवाददाता। जेपी विवि के अतिथि शिक्षकों की बैठक गंगा सिंह कॉलेज में मंगलवार को हुई। अध्यक्षता हरिमोहन पिंटू ने की। कॉलेज के अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर एक बार फिर संघर्ष करने का ऐलान किया। अतिथि शिक्षक डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले सात सालों से परमानेंट शिक्षकों के समतुल्य काम कर रहे हैं। बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन के परमानेंट शिक्षकों की नियुक्ति की तरह अतिथि शिक्षकों की भी नियुक्ति हुई है। फिर भी सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं ले रही है। डॉ निलेश कुमार झा, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ ललित कुमार झा , डॉ इन्द्र कांत बबलू व अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.