नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, व. सं। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों की आईडी अनब्लॉक करने का फैसला लिया है। निदेशालय ने परिपत्र में बताया कि शिक्षकों ने आईडी अनब्लॉक करने का अनुरोध किया था। विभाग ने बताया कि शिक्षकों की आईडी लंबे समय तक गैरहाजिर रहने की वजह से ब्लॉक कर दी गई थी। विभाग ने शिक्षकों को अपना ऑफलाइन विलनेस अनुरोध पत्र, आईडी अनब्लॉक करने और री-इंगेजमेंट पर विचार करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज निदेशालय में 28 फरवरी की शाम पांच बजे तक देने के लिए कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...