मुजफ्फरपुर, मार्च 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर पटना में छह एवं सात मार्च को दो दिवसीय धरना दिया जाएगा। विश्वविद्यालयों में जोर-शोर से इसकी तैयारी की जा रही है। बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। कॉलेज में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सभी विश्वविद्यालयों से भारी संख्या में अतिथि प्राध्यापक धरने में शामिल होंगे। शिक्षक संघ बूस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जयकांत जय ने नैतिक समर्थन देते हुए कहा है कि अतिथि प्राध्यापकों की मांग जायज है। यूजीसी की अहर्ता पर विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा इनकी नियुक्ति हुई है। विगत पाच वर्षों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.