नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार रात को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित भोज में शामिल हुए। भोज में स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। इसमें कश्मीरी गुच्ची दून चटनी, अचारी बैंगन, पीली दाल तड़का का अतिथियों ने आनंद लिया। इसी के साथ बंगाली मिठाई 'गुर संदेश' और दक्षिण भारत का स्नैक मुराकु भी अतिथियों ने खूब पसंद किया। भोज के दौरान नौसेना के बैंड की धुन बजती रही। नौसेना की बैंड टीम ने इस दौरान शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' बजाकर सबका दिल जीत लिया। रात करीब दस बजे पुतिन अपने विमान से वापस रूस लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...