समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- मोहिउद्दीननगर। क्षेत्र के एनएच 122 बी किनारे अतिक्रमित भूमि व सरकारी जमीन को अस्थायी रूप से कब्जा किए गए जमीन को मुक्त कराने के लिये प्रसाशन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में अंचल अधिकारी मोहिउद्दीननगर ने सार्वजनिक पत्र के माध्यम से लोगों को 18 दिसंबर तक हर हाल में अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया है। अन्यथा 19 दिसंबर को बुलडोजर कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण खाली कराया जाएगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि दुकानदार, व्यापारी एवं भूस्वामी बन्धुओं द्वारा अन्य सरकारी सड़कों एवं सरकारी भूमि पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण भूमि को आप स्वयं अपने से हटा लें अन्यथा बाध्य होकर बलपूर्वक बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अतिक्रमित सामान को जब्त करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...