पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- धमदाहा, एक संवाददाता। जाम की समस्या से जूझ रहे अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा की सड़कों को निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त करने की पहल शुरू हो गई है। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, स्वच्छता पदाधिकारी नगमा खान एवं धमदाहा पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के चारों सड़कों को अंचल अमीन से मापी करवा कर जमीन को चिन्हित कर दिया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि बाजार वासियों द्वारा अतिक्रमित सड़क की जमीन को खाली करने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है। निर्धारित समय के अंदर की जमीन खाली नहीं करने वाले से जुर्माना वसूला जाएगा। अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर प्रशासन बुधवार से धमदाहा बाजार में माइकिंग भी करवाएगी। वहीं अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.