अररिया, नवम्बर 29 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी प्रखंड के कौआकोह पंचायत के लालगंज हाट के निकट वार्ड संख्या तीन में पंचायत सरकार भवन के लिए चयनित जमीन पर बने घरे को बुलडोजर से टूटने से पीड़ित परिजनों के समक्ष दुख का पहाड़ टूट गया है। इन परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पानो मंडल की पत्नी मीना देवी ने रो रोकर बताया कि वे 30 वर्षो से घर बना कर रह रहे हैं। इसके लिए कई बार बासगीत पर्चा के लिए आवेदन भी दिया, लेकिन किसी पदाधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हालांकि पदाधिकारी ने इस आरोप से इंकार किया। पीड़ितों ने कहा कि वे लोग तिनके-तिनके जोड़ कर घर बनाये थे। इसके लिए पति और बेटा बाहर में जाकर मजदूरी भी किया। तब जाकर घर बना सका। लेकिन बुलडोजर ने पांच मिनट के अंदर घर को तोड़ कर धाराशाई कर दिया। अब वे लोग रहे तो रहे कहां। वहीं पानो मंडल की पुत्रवधु क...