बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- रालोमो जिलाध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री से भेंटकर की मांग फोटो : सोनू-उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट करते रालोमो के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भेंट कर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गरीब व जरूरतमंद परिवारों का ख्याल रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले इन्हें बसाने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री से कई विषयों पर बात हुई। प्रशासन का उद्देश्य शहर को व्यवस्थित करना है। इस क्रम में गरीबों को आजीविका के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो उनके परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई होगी। सरकार विकास के साथ सामाजिक न्याय और मानवीय संवेदनशीलता को प्राथमिकता दे र...