बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी के प्रमुख लोगों की बैठक पार्टी के वरीय नेता रामाश्रय पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की स्थिति और विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत व जन-उपयोगी बनाने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व निगम पार्षद जितेन्द्र राय को पार्टी का जिला का संयोजक नियुक्त किया गया। जबकि, रामाश्रय पासवान और सुनील सिन्हा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार के बुलडोजर अभियान की निंदा की गई। पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि पार्टी अवैध अतिक्रमण हटाने का विरोध नहीं करती लेकिन जिन लोगों के पास वास्तविक रूप से कोई आवास नहीं है, उनके लिए अविलंब पु...