बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता ओरन कस्बावासियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी व विभागीय मंत्री को मेल भेजकर मामले की शिकायत की है। कस्बा निवासी भाजपा पदाधिकारी मार्तंड द्विवेदी सहित जगदीश, प्रदीप, शक्ति पाल, ओमप्रकाश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि नगर पंचायत ओरन में अतिक्रमण के हटाए जाने के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। छोटे दुकानदारों को नाले के पीछे होने बाद भी उनका नुकसान किया गया है। जबकि चहेते लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। लोगों ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है। विभागीय मंत्री को मेल से शिकायत की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...