प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर भरत चौक के आसपास, मेडिकल कॉलेज रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को पालिका का बुलडोजर गरजा। कार्रवाई के समय दुकानदारों की पालिका के अफसरों से नोकझोंक हुई। दरसअल डीएम के आदेश पर अभियान की शुरुआत हुई है। नगर पालिका के कर्मचारी, सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार चंदन राणा शुक्रवार को बुलडोजर सहित अन्य वाहनों के साथ शाम के समय हाईवे पर भरत चौक पहुंचे। दो होटल सहित कुल 11 दुकानों के बाहर पटरी पर रखे सामान को जब्त किया। कार्रवाई से नाराज व्यापारी पालिका के अफसरों से बहस करने लगे। हालांकि जुर्माना शुल्क करीब 17 हजार रुपये जमा कराने के बाद ही पालिका ने दुकानों का सामान वापस किया। भरत चौक से स्टेट बैंक की मुख्य शाखा तक सड़क के दोनों किनारे बुलडोज...