शामली, फरवरी 23 -- शहर के बड़े बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका की टीम द्वारा सामान जब्त करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पालिका कर्मियों की टीम एवं दुकानदारों के बीच तीखी झड़प हुई। दुकान बाजार के बीच में ही धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने पहुंचकर दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दुकान ईओ और चेयरमैन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में ईओ दुकानदारों के बीच पहुंचे। होली व ईद पर्व तक दुकानों के बाहर सामान रखने की मांग की। इस पर ईओ ने व्यापारियों की मीटिंग बुलाकर सहमति बनाने की बात कही। सोमवार को नगर पालिका टीम बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंची। टीम सब्जी मंडी की ओर से बड़े बाजार में प्रवेश किया। इससे आगे बड़े बाजार में प्रवेश करने पर यहां कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। इसका दुकानदारों ने विरोध किया। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.