संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली में मंदिर परिसर के निकट फैल रहे गंदे पानी की समस्या के निदान के लिए पहुंची टीम बैरंग लौट गई। हनुमान मंदिर परिसर के पुजारी ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। महुली कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के योगेंद्र दास ने उप जिलाधिकारी धनघटा को एक पत्र सौंपा था। पत्र के अनुसार मंदिर के पास स्थित रिहायशी बस्ती के घरों के नाली का गंदा पानी बगल में स्थित तालाब में जाता रहा है। पिछले कुछ दिनों से अवैध अतिक्रमण कर लिया गया जिससे नाली अवरुद्ध हो गई है। नाली अवरुद्ध होने के चलते लोगों के घरों का गंदा पानी हनुमान मंदिर परिसर में फैलने लगा है। जिससे मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होने लगी तो इसकी शिकायत की गई। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखप...