गोपालगंज, दिसम्बर 5 -- गोपालगंज। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को जारी रही। नगर परिषद के पदाधिकारी शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से लेकर आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। गुरुवार को शहर के कचहरी रोड में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार की सुबह से ही अतिक्रमण करने वाले ठेला व खोमचा दुकानदार समेत स्थाई दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाते हुए दिख रहे थे। नगर परिषद के कर्मी जब जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर पोस्ट ऑफिस चौक से होते हुए आंबेडकर चौक की ओर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। ठेला दुकानदार अपनी-अपने सामान को समेटने लगे । नगर परिषद के मुख्य सफाई जमादार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद गुरुवार से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जो लगा...