मेरठ, फरवरी 6 -- फलावदा। मोहल्ला बंजारा में अतिक्रमण को लेकर गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। कस्बे के मोहल्ला बंजारा में अतिक्रमण की काफी समय से नगर पंचायत में शिकायत की जा रही थी। इसका संज्ञान लेते हुए गुरुवार को नगर पंचायत की टीम अतिक्रमण को हटाने के लिए मोहल्ले में पहुंची। टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया तो लोग एकत्र हो गए। कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध करने लगे। लोगों ने कहा कि बिना पूर्व सूचना दिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वहीं, टीम ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही थी, इसलिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। स्थिति देखते हुए मौके पर थाना अध्यक्ष ब्रह्मकुमारी त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.