सीवान, दिसम्बर 10 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड गोपालपुर सोमवार को मापन के बाद भूमि को अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। वहीं हुसैनगंज चट्टी एवं मुख्य बाजार में मंगलवार को पैमाईश की गई। पैमाईश के दौरान संकरे हो चुके मुख्य मार्ग के मध्य से सड़क के कुल चौड़ाई के आधे आधे भाग तक दोनों तरफ तक अतिक्रमणमुक्त करने के लिए चिन्हित किया गया। हालांकि कुछ ग्रामीण और दुकानदार इस पैमाईश को लेकर असंतुष्ट दिखे। कुछ दुकान मालिकों का मानना है कि उनकी निजी भूमि इसके अंतर्गत आ रही है वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस से बाजार पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाएगा। हालांकि पैमाईश के दौरान हुसैनगंज बाजार में दुकानदार और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...