देवरिया, जनवरी 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड स्थित मछली हट्टा में बुधवार को बवाल हो गया। नगर पालिका टीम के साथ अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम व मछली बेचने वालों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजी तो मछली विक्रेताओं ने पुलिस टीम पर पथराव किया। पथराव से कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आ गई तो पुलिस के लाठी भांजने से मछली बेचने वाली कई महिलाएं घायल हो गई। मौके पर आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बवाल की सूचना पर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर पुलिस के महिलाओं पर लाठी भांजने व पुलिस पर पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है। दोपहर बाद नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ शहर के स्टेशन रोड स्थित मछली हट्टा में अतिक्रमण हटाने पहुंची। मछली बेच रही महिलाओं से टीम की कहासुनी होने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.