भागलपुर, फरवरी 11 -- स्थानीय बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर बुलडोजर चलाया गया। असरगंज मोड़ के पास से सड़क के दोनों ओर जहां भी अतिक्रमण था, उसे हटाने का काम किया गया। असरगंज मोड़ से लेकर पुराने बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इसमें कुछ दुकानदारों एवं मकान मालिकों द्वारा पहले ही नोटिस मिलने के बाद अपने स्तर से मजदूर लगाकर अतिक्रमण हटा लिया गया था। लेकिन कुछ लोगों द्वारा अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। प्रशासन के कड़े रुख के बाद अतिक्रमण हटाने में तेजी आ गई है। अतिक्रमण हटाने के काम का प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा निगरानी भी की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...