सीवान, अगस्त 1 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के खानपुर खैरांटी पंचायत अंतर्गत हुसैनगंज चट्टी के दलित बस्ती में रास्ते एवं पानी गिराने की जगह पर कब्जा कर लिया गया है। जिसके खिलाफ बस्ती के ग्रामीण एकजुट होकर हस्ताक्षरित आवेदन के साथ अंचलाधिकारी के पास समस्या को लेकर पहुंचे। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती के सभी लोग बहुत पहले से बस्ती के पास गड्ढे में पानी गिराते थे और उसी के बगल से सड़क भी निकला हुआ है, जिसको सरकारी फंड से बनाया गया है। इस सड़क और गड्ढे को अपना बताकर कब्जा करने की नीयत से एक महिला द्वारा इसके चारों तरफ चारदीवारी की जा रही है। बस्ती के ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध कर मना किया गया कि ये जमीन आपका नहीं किंतु महिला द्वारा पक्का चारदीवारी कराया जा रहा है। इस कारण ग्रामीणों के सामने आने जाने की समस्या...