गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- मोदीनगर। आरओबी का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने और तिबड़ा मार्ग से अतिक्रमण को लेकर सोमवार को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर तहसील पर हंगामा किया। जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। काग्रेस नेता सुनील शर्मा और नगर अध्यक्ष ब्रजेश सैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सुनील शर्मा ने कहा कि मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर आरओबी निर्माण कार्य कके चलते दिनभर जाम लगा रहता है। जाम के कारण हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सैन ने कहा कि तिबड़ा मार्ग पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगा रहता है। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अभिनव शर्मा,अनुज अग्रवाल,चांदवीर चौधरी,ओम...