धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद राष्ट्रपति के आगमन को लेकर नगर निगम ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकान के आगे शेड को जेसीबी से हटाया गया। निगम की इस कार्रवाई से सड़क की चौड़ाई पांच फीट से अधिक बढ़ गई। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सिटी सेंटर से सीडी सिंह कॉलोनी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों एवं नाली क्षेत्रों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त प्रसून्न कौशिक, सहायक नगर आयुक्त सन्नी कुमार, सिटी मैनेजर शब्बीर आलम, नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक, अतिक्रमण दल, पुलिस बल व दंडाधिकारी की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। निगम ने अतिक्रमण हटाने के 24 घंटे पहले मुनादी कर कर अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी थी। इसके पश्चात अनाधिकृत ढांचों को हटाया गया। नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.