समस्तीपुर, दिसम्बर 5 -- हसनपुर। प्रखंड के मंगलगढ़ स्थित सुन्दरिया नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को अतिक्रमणकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान रोड़ेबाजी हुई। वहीं करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गये। प्रशासन की ओर से गुरुवार को जेसीबी से लगभग ढाई सौ झुग्गी झोपड़ियां, खपरापोश व एस्बेस्टस के घरों को हटाया गया। इस दौरान पत्थरबाजी व आगजनी की घटनाएं भी हुई। इसमें एक महिला हीरा देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई। प्रशासन ने दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर एसडीएम संदीप कुमार, डीएसपी संजय सिन्हा, सीओ पुष्पलता कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार आदि मौजूद थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था। 1993 में 13 एकड़ भूमि को अतिक्रमणकारियों ने किया था कब...