सीतापुर, जनवरी 3 -- रामकोट, संवाददाता। कस्बा में दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध कब्जांे का हटाया। इस दौरान स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक स्थानीय व्यवसायी ने तहसील प्रशासन से कुछ समय देने की गुहार लगाई और कहा कि वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेगा, लेकिन तहसीलदार ने बुलडोजर की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसी बीच व्यवसायी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है और कार्रवाई के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से ...