गंगापार, दिसम्बर 6 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतापगढ़ जिले के कई गांवों के लोगों को प्रयागराज पहुंचाने का प्रमुख सड़क नवाबगंज दहियावां मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी नवाबगंज के पहले करीब 200 मीटर तक जलभरावयुक्त हो गई है। जिसके कारण यहां पर कई गड्ढे भी गंदे पानी से भरे हुए हैं। इस समस्या को दूर करवाने के लिए युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री, डीएम व लोकनिर्माण विभाग के जिम्मेदार लोगों को कई बार सोशल मीडिया व चिट्ठी लिखकर अवगत कराया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो नवंबर माह के अंत में युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने धरना प्रदर्शन करने की धमकी दी। तब जाकर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पांच लोगों को नोटिस जारी की गई।नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं ...