गढ़वा, फरवरी 21 -- रमना। प्रखंड मुख्यालय में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सरकारी मापी कर लाल दागी लगाने का काम किया गया। ज्ञात हो कि 13 फरवरी को प्रखंड कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में मुख्य पथ और उससे जुड़ी गलियों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया था। बैठक में दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने, दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने तथा सड़क पर कचरा नहीं फेंकने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी निर्णय पर अमल नहीं होने की स्थिति में प्रशासन इस बार सख्ती के मूड में है। इसी कड़ी में अतिक्रमित जमीन की मापी कर चिन्हित किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने संकेत दिया है कि चिन्हित करने के बाद जल्द ही अभियान चलाकर अतिक...