कटिहार, दिसम्बर 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। लंबे समय से एनएच-31 किनारे फैले अतिक्रमण से परेशान आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को प्रशासन ने आखिरकार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर प्रशासन एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से सड़क किनारे अवैध रूप से लगी दुकानों, झोपड़ियों, शेड, बोर्ड और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानें सड़क किनारे दो से तीन फीट तक फैली हुई पाई गईं, जिनके कारण आवागमन बाधित हो रहा था। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि एनएच-31 पर यातायात निर्बाध रखना प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह का सड़क किनारे अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी हटाया गया और लोगों को दोबारा सड़क पर वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी गई। प्रशासन क...