ललितपुर, जनवरी 9 -- जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर शुक्रवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उप जिलाधिकारी सदर ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद की टीम से कई पक्के निर्माणों को धराशाई कर दिया। इस कार्रवाई से आक्रोशित व्यापारियों की अफसरों से नोकझोंक होती रही। ललितपुर रेलवे स्टेशन से आजाद चौक तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य जिलाधिकारी की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसको मूर्त रूप देने के लिए अतिक्रमण को हटाना जरूरी हो गया था। इसलिए नगर पालिका परिषद की टीम अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बीती सात जनवरी को रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई के दौरान कारोबारियों ने खुद अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी थी। उप जिलाधिकारी सदर ने उनसे लिखित लेने के बाद नौ जनवरी शुक्रवार को दुबारा ल...