छपरा, फरवरी 7 -- छपरा, एक संवाददाता। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि जिन नगर निकायों में अतिक्रमण के कारण योजनाओं का क्रियान्वयन में विलंब हो रहा है। वैसे जगहों पर संबंधित अंचल व नगर निकाय को अविलंब मापी कराकर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लायें। वे शनिवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर आयुक्त, बुडको समेत अन्य निकायों के पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 2024-25 व 2025-26 की सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने और वर्ष 2026-27 के लिये योजनाओं के चयन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि नगर निकायों में इस योजना का क्रियान्वयन बुडको द्वारा किया जा रहा है। बुडको के परियोजना निदेशक ने डीएम को बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले के सभी शहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.