लखनऊ, मई 8 -- नेपाल सीमा से सटे जिलों में बुलडोजर चला लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नेपाल सीमा से सटे जिलों में गुरुवार को बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को ढहा दिया गया। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी सख्ती की गई है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस और प्रशासन लगातार ऐसे अवैध मदरसों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। श्रावस्ती में तहसील जमुनहा के भगवानपुर भैसाही गांव में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को ढहा दिया गया। इसी तरह निजी जमीन पर बिना मान्यता के चल रहे दो मदरसों को सील कर दिया गया। कई अवैध मदरसों को नोटिस भी दी गई। नौतनवां गांव में पोखरभिंडा और तहसील सीतलापुर में एक-एक अवैध मदरसे को गिरा दिया गया। यहां पर अब तक 28 मदरसे, नौ मस्जिद, छह मजार और एक ईदगाह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बलरामपुर में मझगवां गांव में दो और जंगल बलरामपुर में एक मजार को ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.