देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने शुक्रवार को भूमि अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखें। उन्होंने अब तक की गई चालान की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सहायक नगर आयुक्त, कर अधीक्षक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...