गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने धर्मशाला फ्लाईओवर के नीचे अवैध ढंग से संचालित मुर्गा-मछली विक्रेताओं को हटाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 6500 का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप, सफाई निरीक्षक सुनील सिंह और 10 की संख्या में सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...