दरभंगा, जनवरी 21 -- मनीगाछी। माऊंबेहट पंचायत में सड़क की अतिक्रमित जमीन से सड़क निर्माण कार्य में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने के लिए ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने सीओ रविकांत से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञात हो कि अतिक्रमण से गांव की सड़कों पर लगातार जलजमाव से सालोंभर लोगों की परेशानी बनी रहती है। पंचायत के लोग जलजमाव से भी तंग हैं। इसके समाधान के लिए बार-बार मनीगाछी सीओ को ज्ञापन दिया जा चुका है। इस बीच ग्रामीण कार्य विभाग से इस सड़क के नवीकरण की स्वीकृति मिली है। इसकी प्राक्कलित राशि एक करोड़ के करीब है। निर्माण कार्य आरंभ होने से पहले सड़क का जायजा लेने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता की ओर से सीओ से सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने का आग्रह किया गया है। सड़क की अतिक्रमित जमीन से निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। अतिक्रमणमुक्त...