लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- गोला गोकर्णनाथ, संवादाता। शहर की मिल रोड पर फैले अतिक्रमण के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदर चौराहे से सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर सामान फैलाने से पैदल यात्रियों के लिए चलना मुश्किल हो गया है। परिणामस्वरूप रोज़ाना जाम की स्थिति बन रही है। कोतवाली की बाउंड्री से सटी यह सड़क पहले से ही संकरी है। ऐसे में बिस्किट, कपड़ा, आतिशबाजी और कृषि उपकरणों की दुकानों द्वारा फुटपाथों पर अतिक्रमण किए जाने से समस्या और गंभीर हो गई है। प्रतिस्पर्धा के चलते दुकानदार अपना सामान सड़क तक फैला देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। यह मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है और बड़ी संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं। विशेषकर स्कूल खुलने और छुट्टी के समय हजारों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.