भभुआ, फरवरी 4 -- निजी व यात्री वाहन खड़ा करने और ठेला लगाने से कम हुई सड़क की चौड़ाई दफ्तरों, बाजार, बैंक, अस्पताल, स्कूल, बाजार आने-जानेवालों को परेशानी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय चौक पर अतिक्रमण काफी बढ़ गया है। निजी और भाड़े पर चलनेवाले वाहन खड़ा करने तथा ठेला लगाने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इस कारण मुंडेश्वरी धाम में दर्शन करने आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, प्रखंड, अंचल कार्यालय में अपने काम से आनेवालों, बाजार करने, स्कूल जाने वाले बच्चों व आमजनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व प्रमुख विनोद अग्रवाल और उपप्रमुख अजय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यालय चौक पर जाम की समस्या नासूर बन गई है। चौक की सड़क पर अतिक्रमण होने से प्रतिदिन जाम लग रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन के अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.