मुंगेर, फरवरी 19 -- तारापुर,निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। शहीद चौक स्थित सुल्तानगंज-देवघर रोड, तारापुर-खड़गपुर रोड, बांका व मुंगेर जिला को जोड़ने वाली मोहनगंज स्थित तारापुर-छत्रहार सड़क एवं अन्य प्रमुख सड़कों पर रोजाना लगने वाले जाम से आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जी, फल, मुर्गा एवं अन्य अस्थायी दुकानें लगाए जाने से सड़क संकरी हो गई है, जिससे वाहनों की रफ्तार थम जा रही है और घंटों लोग जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी इन दिनों मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को हो रही है। जाम के कारण कई छात्र-छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। अभिभावकों को भी बच्चों को केंद्र तक पहुंचाने में भारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.